फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: सर्दी के मौसम में ऐसे बचाएं खुद को फ्लू और खांसी-जुकाम से, ये रहे कुछ घरेलू उपाय

Wed, 17 Nov 2021 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में बीमारी से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : Istock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

जब-जब मौसम बदलता है, तब-तब हमें बीमारियों का डर सताता है। वहीं, सर्दी का मौसम आते ही बीमार पड़ने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। इस मौसम में फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी और तेज बुखार जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। ये सब हमें ठंड लगने और सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमजोरी आने के कारण होता है। इसलिए आपने शायद लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि सर्दी का मौसम आते ही गर्म कपड़े पहन लो और अच्छा खानपान खाओ आदि। वहीं, सर्दी के मौसम में हम बीमार न हों, इसके लिए हमें अपनी प्रतिरोधक क्षमता के अलावा कुछ और भी ध्यान देना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि हम कुछ घरेलू उपायों का भी सहारा लें, ताकि सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी चीजों में आराम पा सकें। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सर्दियों में बीमारी से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
दूध हल्दी का करें इस्तेमाल
  • सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए आप दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। रोज रात को सोने से पहले आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं। ये आपको फ्लू और सर्दी-खांसी में आराम देने का काम करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
सर्दियों में बीमारी से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
भाप ले सकते हैं
  • सर्दियों के मौसम में भाप लेना भी काफी फायदेमंद होता है। बंद नाक से लेकर गले के दर्द और सर्दी-जुकाम को ये दूर करने में काफी कारगर होता है। इसलिए आप पुदीने या अजवाइन की पत्तियां गर्म पानी में डालकर भाप ले सकते हैं।

4 of 5
सर्दियों में बीमारी से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
तुलसी वाली चाय
  • सर्दियों में हम चाय तो पीते ही हैं, लेकिन अगर आप इस चाय में तुलसी के पत्ते डालकर इसका सेवन करते हैं। तो इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। आप तुलसी के पत्ते चाय में डाल सकते हैं या फिर तुलसी के पत्तों को सूखाकर इसका पाउडर भी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दियों में बीमारी से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : istock
गरारे करें
  • सर्दियों में सर्दी-जुकाम और गले को साफ करने के लिए आप गरारे भी कर सकते हैं। हल्के गुनगुने पानी में आपको नमक मिलाना है और फिर इस पानी से रात को सोने से पहले गरारे करें। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें