पपीता
- फोटो : pixabay
जोड़ों के दर्द में अगर आप जल्दी आराम चाहते हैं, तो इसमें पपीता आपकी काफी मदद कर सकता है। पपीते में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। विटामिन-सी हमारे इम्यून सिस्टम को तो बेहतर बनाता ही है, साथ ही ये जोड़ों के दर्द के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। बस आपको रोज पपीता खाना चाहिए। इसके अलावा अगर आप एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीते हैं, तो भी आपको काफी आराम मिलता है। वहीं, ब्रोकली भी दर्द को कम करने में काफी मददगार होती है। ब्रोकली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सेहत लंबे समय तक बरकरार रखते हैं।