प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हैंगओवर के लक्षण क्या हैं?
हैंगओवर के वैसे तो कई लक्षण होते हैं, लेकिन लक्षण हमेशा व्यक्ति की इस चीज पर निर्भर करते हैं कि उसने शराब का सेवन कितनी मात्रा में किया है। आमतौर पर सिर में दर्द होना, आंखों का लाल होना, सांस तेजी से लेना, पिछले दिन की चीजें भूल जाना, बार-बार प्यास लगना, किसी चीज में मन ना लगना, काफी नींद आना, बदन का टूटना, शरीर में कंपन होना, हिचकी आना जैसे कई लक्षण देखे जाते हैं, जिनसे पहचाना जा सकता है कि हैंगओवर है या नहीं।