कोरोना वायरस का संक्रमण कैसे-कैसे फैल सकता है, इसके बारे में अभी वैज्ञानिक पूरी तरह से नहीं जान पाए हैं। हालांकि इसको लेकर लगातार शोध चल रहे हैं। इस बीच एक शीर्ष प्रजनन विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस का संक्रमण सीमन यानी वीर्य के जरिए भी फैल सकता है। ब्रिटेन के शेफील्ड विश्वविद्यालय में एंड्रोलॉजी के प्रोफेसर एलन पेसी ने कहा कि शारीरिक तरल पदार्थ के माध्यम से वायरस के 'वर्तमान में कम सबूत' थे, लेकिन इस सिद्धांत को खारिज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इस विषय पर शोध बेहद सीमित हैं। उनका कहना है कि हालांकि कुछ विश्लेषण हुए हैं जो 'सुझाव देते हैं कि कोरोना वायरस अंडकोष में मौजूद हो सकते हैं', जो वीर्य के माध्यम से वायरस के प्रसार को संभव बनाते हैं।