फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: होली पर चढ़ जाए भांग का नशा तो नींबू का ये आसान नुस्खा चुटकियों में करेगा मदद

Mon, 11 Mar 2019 12:59 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gouriya Math Nabadwip Holi - फोटो : PTI
होली के मौके पर लोग भांग का सेवन बहुत ही चाव से करते हैं। हालांकि भांग का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक है। लेकिन फिर भी लोग होली के दिन भांग खाते हैं या फिर किसी पेय पदार्थ में मिलाकर पीते हैं। कुछ लोग इसी जोश भांग का सेवन अधिक मात्रा में कर लेते हैं, जिससे उनके दिमाग पर भांग का असर ज्यादे दिनों तक रहता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही भांग का सेवन करें। बता दें कि भांग का सेवन करने पर हम अपनी शारीरिक इंद्रियों पर नियंत्रण खो देते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर भांग का असर ज्यादा हो जाए तो कैसे कम करें। 
विज्ञापन

2 of 5
20 रुपये किलो की भांग बाजार में बिक रही है 60 गुना अधिक दाम पर - फोटो : अमर उजाला
भांग ज्यादा खा लेने पर लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। जैसे कि भूख न लगना, किसी भी काम पर केंद्रित न हो पाना, नींद आने में दिक्कत होना, वजन कम होना व चिड़चिड़ापन की समस्या होने लगती है। 
विज्ञापन

3 of 5
lemon water - फोटो : social media
भांग का नशा उतारने के लिए खटाई खाना बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए आप नींबू, छाछ, दही या फिर इमली का पना बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति भांग के नशे में बेहोश हो गया हो तो उसके कान में सरसों का तेल हल्का गर्म कर के डाल दें। 

4 of 5
ghee
भांग के नशे को उतारने के लिए कुछ लोग देशी घी का सेवन करते हैं। इसके लिए शुद्ध देशी घी का अत्यधिक मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा आप अरहर की कच्ची दाल का प्रयोग करके भी भांग के नशे को उतारा जा सकता है। इसके लिए कच्ची दाल को पीसकर पानी के साथ व्यक्ति को दें या फिर इसे पानी के साथ पीसकर पिलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Coconut water
नारियल पानी का सेवन करने से भी भांग का नशा कम हो जाता है। इसमें मिनरल तथा इलेक्ट्रोलेट्स होते हैं जो बॉडी को रिहाइड्रेट कर देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें