पिछले कुछ दिनों की रिपोर्ट्स में आप भी लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी के बारे में सुनते-पढ़ते आ रहे होंगे। बढ़ती गर्मी न सिर्फ असहज कर देने वाली स्थिति होती है, साथ ही हमारी सेहत पर इसके कई तरह के नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं। राजधानी दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में तापमान 45-48 डिग्री को भी पार कर रहा है, जबकि अध्ययन बताते हैं कि मानव शरीर सिर्फ 36-38 डिग्री तक ही तापमान सहन कर सकता है।
बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में तो आने वाले वर्षों में पारा और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिन के समय बढ़ती गर्मी के जोखिम को देखते हुए सभी लोगों को विशेष बचाव करते रहने की आवश्यकता होती है। शरीर पर इसके कई तरह के दुषप्रभाव हो सकते हैं। शोध से पता चलता है कि बढ़ा हुआ तापमान कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। इतना ही नहीं, तेज धूप के संपर्क में लगातार रहने वाले लोगों में कैंसर का भी खतरा अधिक पाया गया है। आइए जानते हैं कि तेज धूप-तापमान से किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं, इससे बचाव कैसे किया जाए?