फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की चेतावनी: शरीर के इन अंगों में रहता है दर्द? कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का हो सकता है संकेत, हो जाइए सावधान

Thu, 13 Jan 2022 06:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शरीर के हिस्सों में दर्द की समस्या - फोटो : iStock
आमतौर पर शरीर में होने वाले दर्द को हम सभी सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, कुछ दर्दनिवारक गोलियों से आमतौर पर इसमें राहत भी मिल जाती है। पर आपकी यह आदत गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। जी हां, शरीर के कुछ हिस्सों में लगातार रहने वाला दर्द, गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर संकेत हो सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शरीर में होने वाले दर्द की समस्या कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत भी हो सकती है, ऐसे में इसे नजरअंदाज करना हृदय रोग की गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल मोमनुमा रक्त में पाया जाने वाला एक पदार्थ है। स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए शरीर को कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्त वाहिकाओं में वसायुक्त जमाव हो सकता है, जिससे हृदय का सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन हिस्सों में दर्द को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत माना जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
कोलेस्ट्राल बढ़ने के कारण जबड़े में दर्द - फोटो : iStock
जबड़ों में दर्द और असुविधा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जबड़ों में होने वाले दर्द की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए, यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में जबड़े में तेज दर्द या कसाव जैसी असुविधा होती है। आमतौर पर यह दर्द ज्यादातर एनजाइना से जुड़ा होता है। एनजाइना वह स्थिति है जिसमें रक्त का हृदय तक सही से प्रवाह न होने के कारण दर्द की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
हाथों में दर्द की समस्या क्यों होती है? - फोटो : iStock
हाथों में दर्द की समस्या
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हाथों में भी दर्द की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एथेरोस्क्लेरोसिस के कारण यह समस्या होना सामान्य है, यह ऐसी स्थिति है जिसमें धमनियों के अंदर 'प्लाक' बनने लगता है। इस वजह से शरीर के अंगों में रक्त का संचार प्रभावित हो जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हाथों में दर्द होता सकता है, ऐसे लक्षणों पर लोगों को विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

4 of 4
पैरों में दर्द की समस्या - फोटो : iStock
पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (पीएडी)
रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल जमा होने से खून के संचार में रुकावट की समस्या होती है, जिसके कारण शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द हो सकता है। जब यह स्थिति गंभीर रूप ले लेती है तो इसे  पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (पीएडी) कहा जाता है। इस स्थिति में हाथों और पैर, दोनों में तेज दर्द की समस्या हो सकती है। कुछ स्थितियों में इस वजह से चलने और दौड़ने जैसी गतिविधियों में भी दिक्कत होने लगती है। पीएडी अंगों की क्षति का भी कारण बन सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें