हो सकते हैं फ्लू जैसे लक्षण
- फोटो : Social media
हर्पीज़-बी वायरस के क्या लक्षण हो सकते हैं?
सीडीसी के मुताबकि हर्पीज़-बी वायरस से संक्रमित व्यक्ति में आमतौर पर फ्लू जैसे लक्षण ही दिखाई देते हैं। संक्रमित को बुखार और ठंड लगने, मांसपेशियों में दर्द, थकान-सरदर्द की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को बंदर काट लेते हैं उनको शरीर के घाव या आसपास के हिस्सों में छोटे फफोले हो सकते हैं। संक्रमित होने के तीन से सात दिनों में लक्षण दिखने लगते हैं। प्रयोगशाला के कर्मचारी, पशु चिकित्सक और अन्य लोग जो मैकाक बंदरों या उनके सैंपल के संपर्क में आते हैं, उनमें संक्रमण होने का खतरा अधिक होता है।