फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ यूं घटाया था रणदीप ने 28 दिन में 18 किलो वजन

Mon, 24 Apr 2017 04:20 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
रणदीप
एक्टर रणदीप हुड्डा फिल्मों के अलावा फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फिल्म 'सरबजीत' के लिए उन्होंने 28 दिन में करीब 18 किलो वजन कम किया था जो बेहद मुश्किल काम है। आइए जानते हैं कि रणदीप ने किस तरह अपना वजन कम किया।
  ये भी पढ़ें- खुल गया सलमान खान की फिटनेस का राज, सुबह उठते ही खाते हैं ये चीजें
विज्ञापन

कुछ यूं घटाया था रणदीप ने 28 दिन में 18 किलो वजन

2 of 6
रणदीप
रणदीप की बहन डॉ. अंजली हुड्डा ओबेसिटी, मेटाबॉलिक मेडिसिन एंड क्लीनिकल न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने बताया, 'जब रणदीप ने मुझे बताया कि उन्हें फिल्म के लिए वजन कम करना है तो मैं काफी हैरान रह गई क्योंकि रणदीप एकदम फिट थे और उन्हें पतला होने की कोई जरूरत नहीं थी।' 
विज्ञापन

कुछ यूं घटाया था रणदीप ने 28 दिन में 18 किलो वजन

3 of 6
रणदीप
रणदीप के लिए वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं था क्योंकि वो एक स्पोर्ट-पर्सन हैं। उनके लिए वजन कम करने का मतलब था मांसपेशियों को कमजोर बनाना।

कुछ यूं घटाया था रणदीप ने 28 दिन में 18 किलो वजन

4 of 6
रणदीप
अंजली ने बताया, 'मैं ये करना तो नहीं चाहती थी लेकिन मुझे ऐसा करना पड़ा। सबसे पहले तो रणदीप की डाइट से कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को हटाया गया। वो सिर्फ प्रोटीन लेते थे। इसके साथ रणदीप मल्टीविटामिन भी जरूर लेते थे।'

वो कैलोरी ना के बराबर ही लेते थे बावजूद इसके वो घुड़सवारी करके भी कैलोरी बर्न करते थे लेकिन अंजली इसके सख्त खिलाफ थीं।
विज्ञापन

कुछ यूं घटाया था रणदीप ने 28 दिन में 18 किलो वजन

5 of 6
रणदीप
अंजली ने बताया कि इस दौरान रणदीप बहुत अधिक कॉफी पीने लगे थे, यहां तक कि कई बार वो खाना तक नहीं खाते और कॉफी पीते थे। इसके अलावा रणदीप पानी भी खूब पीते थे। 15 दिन में उनका आठ किलो वजन कम हो गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ यूं घटाया था रणदीप ने 28 दिन में 18 किलो वजन

6 of 6
रणदीप
इसके बाद अंजली ने रणदीप को उनका फेवरेट खाना चॉकलेट फज और पारठे खाने की अनुमति दे दी। लेकिन इसे उन्हें आधे घंटे में खाना था जो उनके लिए मुश्किल था क्योंकि रणदीप बहुत जल्दी खाना खा लेते हैं। इसके बाद रणदीप ने मेरी मर्जी के खिलाफ जाकर घुड़सवारी की और इस तरह उन्होंने 28 दिन में 18 किलो वजन कम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें