फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सीढ़ियां चढ़ते ही हांफने लगते हैं? ये किसी गंभीर बीमारी का इशारा तो नहीं

Sat, 01 Nov 2025 12:30 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Heart Disease Symptoms: अक्सर लोगों को थोड़ा मेहनत करते हैं सांस फूलने की समस्या होती है, ध्यान देने वाली बात यह है कि अब यह परेशानी कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिलती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Heart Problem - फोटो : हृदय संबंधी समस्या
Breathlessness Causes Heart Symptoms: सीढ़ियां चढ़ना या थोड़ी तेजी से टहलना एक सामान्य शारीरिक गतिविधि है। लेकिन अगर आप थोड़ी-सी सीढ़ियां चढ़ते ही हांफने लगते हैं, तेज थकान महसूस करते हैं, या आपको सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, तो इसे महज थकान या फिटनेस की कमी समझकर अनदेखा न करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह अक्सर हृदय या फेफड़ों से संबंधित गंभीर समस्याओं का एक शुरुआती और स्पष्ट संकेत हो सकता है। 

यह लक्षण बताता है कि आपके हृदय को शरीर की जरूरतों के हिसाब से पूरे शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त रक्त को पंप करने में मुश्किल हो रही है। जब हृदय कमजोर होता है (जैसे कन्जेस्टिव हार्ट फेलियर की शुरुआत में), तो वह मांसपेशियों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता, जिससे थोड़ी सी मेहनत पर भी सांस फूलने लगती है। इस लक्षण को समय पर पहचानना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आपके शरीर की एक बड़ी चेतावनी है जिसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
हार्ट अटैक - फोटो : adobe stock images
सांस फूलना और दिल का संबंध
सांस फूलने का पहला कारण यह है कि आपके हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त खून (रक्त) नहीं मिल रहा है। इसे मायोकार्डियल इस्किमिया कहते हैं। जब दिल को जरूरी ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो वह शरीर की ऑक्सीजन की मांग पूरी करने के लिए तेजी से धड़कना शुरू कर देता है। इसी वजह से थोड़ी सी मेहनत पर भी आपकी सांस बहुत तेजी से फूलने लगती है। यह लक्षण बताता है कि आपके दिल पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: आपके पाचन को कैसे प्रभावित कर रहा है 300 AQI का प्रदूषण? जरूर बरतें ये सावधानियां
विज्ञापन

3 of 5
थकान - फोटो : Freepik
थकान और कमजोरी महसूस होना
अगर सांस फूलने के साथ-साथ आपको बिना किसी वजह के लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो यह भी दिल की समस्या का गंभीर संकेत हो सकता है। जब हृदय खून को ठीक से पंप नहीं कर पाता, तो आपकी मांसपेशियों को काम करने के लिए जरूरी पोषण और ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इसी कारण आपको सामान्य काम करने में भी अधिक मेहनत लगता है।

ये भी पढ़ें- शोध: स्तन कैंसर पैदा करने वाले जीन से ही स्ट्रोक का खतरा, महिलाओं में कैंसर व कार्डियक रोगों को अलग समझना भूल

4 of 5
घुटने का दर्द - फोटो : Adobe Stock
पैरों और टखनों में सूजन
सांस फूलने के साथ अगर आपके पैरों, टखनों या तलवों में सूजन दिखाई दे, तो इसे अनदेखा न करें। यह एक सीधी चेतावनी है। सूजन इसलिए आती है क्योंकि आपका दिल खून को वापस ऊपर खींचने में कमजोर पड़ रहा होता है, जिससे तरल पदार्थ निचले अंगों में जमा होने लगता है। यह स्पष्ट संकेत है कि आपको तुरंत हृदय रोग विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दी-जुकाम - फोटो : Freepik.com
खांसी और घबराहट
कुछ लोगों में, खासकर रात को सोते समय, अचानक तेज खांसी आना या घबराहट महसूस होना भी हृदय की समस्या का लक्षण हो सकता है। यह अक्सर फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने का संकेत होता है, जो हार्ट फेलियर के जोखिम को बढ़ा देता है। अगर ये सभी को लक्षण किसी को दिख रहे हैं तो ये स्पष्ट संकेत है कि आपके हृदय को तत्काल जांच और बिना देरी किए चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें