हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं
- फोटो : Adobe Stock
बढ़ते हृदय रोगों के लिए क्या चीजें जिम्मेदार हैं?
हृदय रोग क्यों होते हैं इसको समझने के लिए किए गए अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने जिन कारकों को प्रमुख माना है उनमें तंबाकू का उपयोग, आहार से संबंधित गड़बड़ी और मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता, शराब-धूम्रपान की आदत और वायु प्रदूषण मुख्य हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, हृदय संबंधी बीमारी का जल्द से जल्द पता लगाना महत्वपूर्ण है ताकि परामर्श और दवाओं के साथ प्रबंधन शुरू किया जा सके। समय पर उपचार और आदतों में सुधार करके हृदय रोगों की गंभीरता और इससे मौत के खतरे को कम किया जा सकता है।