प्रोटीन पाउडर का सेहत पर असर
- फोटो : Adobe Stock
प्रोटीन सप्लीमेंट्स के क्या नुकसान हैं?
प्रोटीन सप्लीमेंट्स, विशेषकर दोयम दर्जे के सप्लीमेंट्स सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पाचन तंत्र की समस्या
कुछ प्रोटीन पाउडर में हाई-प्रोसेस्ड सामग्री होती है, जो पाचन समस्याओं जैसे गैस, ब्लोटिंग, डायरिया या पेट दर्द का कारण बन सकती है।
किडनी की बीमारियां
अत्यधिक प्रोटीन पाउडर का सेवन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है, जिससे किडनी से संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है, विशेषकर यदि व्यक्ति पहले से किडनी की बीमारी से ग्रस्त हो। ज्यादातर प्रोटीन सप्लीमेंट्स में स्टेरॉयड की मात्रा होती है जो किडनी की सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है।
हार्मोनल असंतुलन
सस्ते और कम गुणवत्ता वाले प्रोटीन पाउडर हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं। इनमें स्टेरॉयड या अन्य रसायन मिलाए जाते हैं, जिसके सेहत पर कई गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। वहीं कुछ प्रोटीन पाउडर में कैफीन या अन्य उत्तेजक पदार्थ मिलाए जाते हैं, जो अधिक मात्रा में उपयोग किए जाने पर चिंता, बेचैनी या नींद न आने जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।