हृदय रोगों को आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ होने वाली समस्याओं के तौर पर देखा जाता रहा है। पर हाल के दशकों में कम उम्र के लोग भी इसके शिकार होते जा रहे हैं। इतना ही नहीं 40 से भी कम आयु के लोगों की हार्ट अटैक के कारण मौत के मामले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर कम आयु में किन कारणों से हृदय रोग और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ता जा रहा है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पिछले कुछ वर्षों में हमारी जीवनशैली और खान-पान की आदतें इतनी गड़बड़ हो गई हैं कि लोगों में तमाम तरह के हृदय संबंधी रोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जाने-अनजाने रोजाना हम कई ऐसी गलतियां कर रहे हैं, जो हृदय रोग और हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक बढ़ा देती हैं। इस बारे में हम सभी को विशेष अलर्ट रहने की आवश्यकता है, जिससे इससे बचाव किया जा सके। गौरतलब है कि हार्ट अटैक के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। आइए उन आदतों को जानते हैं जो हृदय रोग के खतरे को बढ़ा देती हैं।