हार्ट को स्वस्थ रखने वाली चीजें खाएं
- फोटो : Freepik.com
हार्ट अटैक से बचे रहना का उपाय करते रहें
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से सभी उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं सभी लोगों को कुछ सावधानियां बरतती रहनी चाहिए।
- धूम्रपान और तम्बाकू से तुरंत बना लें दूरी। धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन करने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
- नियमित व्यायाम दिल के दौरे की संभावना को कम कर सकता है और आपके दिल को स्वस्थ बनाए रख सकता है।
- दिल को स्वस्थ रखने वाले स्वस्थ आहार लें। फलों-सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर आहार खाएं।
- मोटापा या अधिक वजन होने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। वजन कम करें।
- दिल सहित समग्र स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत ज़रूरी है। रात में 7-8 घंटे जरूर सोएं।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।