फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल-जवाब: हार्ट अटैक आने पर अस्पताल जाने से पहले क्या प्रारंभिक इलाज करें, जिससे राहत मिले? विशेषज्ञ से जानें

Mon, 14 Jun 2021 08:22 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हार्ट अटैक की समस्या बेहद ही खतरनाक और जानलेवा होती है। कोरोना वायरस की वजह से भी ये समस्या देखने को मिली है। इसके अलावा उन लोगों में भी हार्ट अटैक के मामले देखे गए हैं, जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वैसे लोग भी हार्ट अटैक के शिकार हो सकते हैं, जो कोरोना से ठीक हुए हैं और तुरंत ही हैवी एक्सरसाइज करने लगे। इसलिए इसपर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि जिन लोगों को पहले से ही हृदय संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि हार्ट अटैक की वजह से बहुत सारे लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है। हार्ट अटैक आने पर अगर पीड़ित व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल न पहुंचाया जाए और इलाज न मिले तो यह उनकी मौत का कारण  बन सकता है। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर किसी मरीज को हार्ट अटैक आया है, तो अस्पताल जाने से पहले घर पर ही उसका प्रारंभिक इलाज किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में और साथ ही कोरोना से जुड़े अन्य सवालों के जवाब भी... 
विज्ञापन

2 of 5
हार्ट अटैक पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अगर हार्ट अटैक आ गया है, अस्पताल जाने से पहले क्या प्रारंभिक इलाज करें? 
  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'अगर किसी को हार्ट अटैक के लक्षण नजर आ रहे हैं तो एस्पिरिन दे सकते हैं। इसमें आधी गोली चबा कर लेनी चाहिए और आधी गोली जबान के नीचे दबा कर रखें। इससे मरीज को कुछ राहत मिलती है। फिर भी ज्यादा घर पर इलाज के चक्कर में न पड़ें और तुरंत अस्पताल जाएं।' 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
किस उम्र तक के बच्चे को मास्क लगाना है? 
  • डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'बच्चा बहुत छोटा है, तो उसे मास्क नहीं लगा सकते हैं। अगर बच्चा 10-12 साल का है और उन्हें बाहर ले जाना है तो मास्क पहनाएं। लेकिन बच्चों को अगर कोरोना से बचाना है तो उन्हें बहुत ज्यादा बाहर न जाने दें। खुद भी सुरक्षित रहें, तभी बच्चे भी होंगे।' 

4 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन लगवाने के बाद क्या बाहर सफर कर सकते हैं? 
  • डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'वैक्सीन 100 प्रतिशत प्रभावी नहीं होती है। दुनिया की कोई भी वैक्सीन नहीं है। इसे लेने के बाद भी संक्रमण का खतरा बना रह सकता है, हालांकि बीमारी आएगी भी तो पता नहीं चलेगा या संक्रमण मामूली बुखार और खांसी आदि से ही चला जाएगा। इनसे भी बचने के लिए मास्क लगा कर रखें और नियमों का पालन जरूर करें। इससे वैक्सीन से पहले ही सुरक्षा मिलेगी और नियमों का पालन करने से सुरक्षा और बढ़ जाएगी। बाहर जाने पर भी नियमों का पालन करें। ये भी ध्यान रखें कि काम से ही बाहर जाएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोविड से ठीक होने के बाद एक्सरसाइज को लेकर क्या सलाह है? 
  • डॉ. संदीप मिश्रा कहते हैं, 'अगर कोविड का संक्रमण ज्यादा हुआ है, तो बहुत ज्यादा एक्सरसाइज (व्यायाम) न करें या जिम आदि न जाएं। कम से कम तीन महीने तक तो बिल्कुल भी नहीं। जैसा कहा जा रहा है कि कोविड वायरस तो खत्म हो गया होता है, लेकिन उससे शरीर पर जो प्रभाव पड़ता है, उससे रिकवर होने में वक्त लगता है। कई लोग तुरंत हैवी एक्सरसाइज करने लगे, जिससे उनमें दूसरी समस्या क्लॉटिंग, हार्ट अटैक जैसी समस्या देखी गई। अब सवाल उठता है कि क्या दिनभर लेटे रहें? नहीं, थोड़ा बहुत हल्का व्यायाम करें, छह मिनट वॉक करें, प्राणायाम कर सकते हैं। इससे बहुत ज्यादा थकान नहीं होती है। इस प्रक्रिया को शुरू में कम करें और फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें