किशोर/युवा और अधेड़ उम्र के लिए पोषक तत्व
- फोटो : istock
किशोर/युवा और अधेड़ उम्र
प्रोटीन मांस, मछली, अंडे, दाल, सोया, मिल्क प्रोडक्ट, जैसे कि दही और पनीर इन्हें जरूर दें। इससे इनके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा पोषण तत्वों की पूर्ति के लिए हरी-भरी पत्तेदार सब्जियां और फलों को शामिल करें। फाइबर और विटामिन के लिए अनाज, जैसे कि ब्राउन राइस, गेहूं और अन्य मोटे अनाज, जैसे कि ज्वार, बाजरा, जौ, रागी आदि को इनकी डाइट में शामिल करना सबसे ज्यादा जरूरी है।
वृद्धों के लिए
इस उम्र के लोगों में प्रोटीन की पूर्ति के लिए प्रोटीन स्रोतों को शामिल करें, जैसे कि स्किम्ड दूध, दही, रायता, छाछ, पनीर, अंडे और बिना छिलके वाली दालें। विटामिन, मिनरल्स और फाइबर के लिए अनेक प्रकार के सीजनल फल और हरी सब्जियां शामिल करें और अनाजों को शामिल करें, जैसे कि चावल, दलिया और अन्य अनाज। इनके लिए रात का भोजन विशेष रूप से हल्का और सुपाच्य होना चाहिए। यदि हो सके तो इस समय सप्ताह में दो-तीन बार इन्हें खिचड़ी का सेवन जरूर कराएं।