फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: स्ट्रोक और हाई बीपी के खतरे को कम करता है पोटैशियम, इन चीजों का जरूर करें सेवन

Wed, 25 Aug 2021 02:54 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


पोटैशियम एक खनिज है, जो शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह नसों और मांसपेशियों के काम में मदद करता है, यानी इसका मुख्य काम पोषक तत्वों को कोशिकाओं तक पहुंचाने का होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम 100 मिलीग्राम पोटैशियम लेने की जरूरत होती है, लेकिन अधिकतर लोग डाइट के जरिये पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा नहीं ले पाते हैं। दरअसल, इसका मुख्य कारण ये है कि लोगों को पता ही नहीं होता कि कौन-कौन से खाद्य पदार्थों के सेवन से पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा ली जा सकती है। अधिकांश लोगों को यही लगता है कि सिर्फ केले में ही भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसके अलावा भी कई फल ऐसे हैं, जिनमें पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं पोटैशियम के स्रोत और इसे लेने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन फलों में पाया जाता है पोटैशियम 
  • केला 
  • एवोकाडो 
  • संतरा 
  • अंगूर 
  • अनार 
  • खजूर 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पोटैशियम के अन्य स्रोत 
  • बादाम
  • मूंगफली 
  • हरी पत्तेदार सब्जियां 
  • जड़ वाली सब्जियां 
  • गाजर 
  • आलू 
  • शकरकंद 
  • टमाटर 
  • दूध, दही 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पोटैशियम के फायदे 
  • पोटैशियम स्ट्रोक और हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) के खतरे को कम करता है 
  • हड्डियों में खनिज के घनत्व को बरकरार रखता है
  • किडनी में पथरी होने की संभावनाओं को कम करता है 
  • मांसपेशियों के विकार को कम करता है 
  • याद करने की क्षमता और याददाश्त को मजबूत करता है 
  • तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है 
  • दिल को स्वस्थ रखता है 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अधिक मात्रा में पोटैशियम लेने के नुकसान 
  • किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक ही होती है। पोटैशियम शरीर के लिए जितना लाभदायक होता है, उतनी ही इसकी अधिक मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक भी होती है। अधिक मात्रा में पोटैशियम लेने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसकी अधिकता किडनी को कमजोर और डैमेज कर सकती है। इसलिए किसी भी चीज का सेवन उचित मात्रा में ही करें। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें