फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ टिप्स: ऑलिव ऑयल महंगा है तो इन तेलों को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा, हार्ट के लिए ये भी फायदेमंद

Mon, 12 Oct 2026 10:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हेल्दी रहने के लिए केवल ऑलिव ऑयल ही जरूरी नहीं है। सरसों, मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन और राइस ब्रान ऑयल भी संतुलित डाइट के अच्छे विकल्प हो सकते हैं। असंतृप्त फैट वाले तेलों को सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें। तेल को बार-बार गर्म करने से बचें।
विज्ञापन
1 of 4
Which Cooking Oil is Good - फोटो : AI
सेहत को ठीक रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना बहुत जरूरी माना जाता है। हम क्या खाते हैं और किस तरह से खाते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाने वाले तेल को लेकर भी सावधानी बहुत जरूरी है। कई अध्ययन बताते हैं कि महीने के कुल तेल में 10% तक की कटौती करना सेहत को ठीक रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा हमेशा खाने के लिए ऐसे तेल का चयन करें जो हार्ट हेल्थ से लेकर मेटाबॉलिज्म सहित संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ दे सके।

हेल्दी तेलों की बात होते ही सबसे पहले ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल का नाम सामने आता है। इसे खासकर दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन भारत में ऑलिव ऑयल कई दूसरे खाना पकाने वाले तेलों की तुलना में महंगा पड़ सकता है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या स्वस्थ रहने के लिए महंगा ऑलिव ऑयल खरीदना जरूरी है? क्या इसके कोई दूसरे विकल्प भी हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सरसों का तेल - फोटो : Amarujala.com/AI
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  सरसों, मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन और राइस ब्रान जैसे तेल भी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।असल में तेल की सेहत से जुड़ी गुणवत्ता इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें किस तरह के फैट मौजूद हैं और आप कितनी मात्रा में उसका इस्तेमाल करते हैं?

सरसों का तेल

सरसों का तेल भारतीय खानपान में लंबे समय से इस्तेमाल होता रहा है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। हालांकि, इसकी फैटी एसिड संरचना ब्रांड और किस्म के अनुसार बदल सकती है। संतृप्त फैट की जगह असंतृप्त फैट वाली चीजों को रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार पाया गया है। सरसों के तेल में मुख्य रूप से अनसैचुरेटेड फैट होता है जो सेहत को लाभ दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
तेल से सेहत को लाभ - फोटो : freepik.com
मूंगफली और सूरजमुखी का तेल

मूंगफली के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट की अच्छी मात्रा हो सकती है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और ओलिक एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।
 
  • इसी तरह सूरजमुखी के तेल में लिनोलिक एसिड नाम का ओमेगा-6 फैटी एसिड हो सकता है। जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
हेल्दी ऑयल का करिए चयन - फोटो : Amarujala.com/Ai
हेल्दी तेल चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

तेल का चुनाव सिर्फ कीमत या विज्ञापन देखकर न करें। उसकी गुणवत्ता और इस्तेमाल करने का तरीका भी मायने रखता है।
 
  •  घी-मक्खन और रिफाइंड तेलों की अधिक मात्रा की जगह असंतृप्त फैट वाले विकल्प चुनना दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • तेलों में कैलोरी अधिक होती है। स्वस्थ तेल भी ज्यादा मात्रा में लेने से कैलोरी इंटेक बढ़ सकता है। 
  • बार-बार गर्म किए गए तेल में हानिकारक यौगिक बन सकते हैं। तलने के तेल को दोबारा इस्तेमाल करने से बचें।
  • तेल बदल-बदलकर इस्तेमाल करें। अलग-अलग तेलों का सीमित मात्रा में इस्तेमाल को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें