प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by
Ms. Priya Pandey
गर्मी का मौसम आते ही आलस, पसीना आना, थकावट होने जैसी कई दिक्कतें सामने आने लगती हैं। ऐसे में लोग खुद को तरोताजा रखने के लिए कई उपाय करते हैं। वहीं, कई लोग तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए ठंडा नींबू का पानी पीते हैं। जहां एक तरफ गर्मियों में नींबू का पानी व्यक्ति को राहत देने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नींबू का पानी शरीर को कई लाभ देने का काम भी करता है। जबकि, कोरोना काल में तो नींबू का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया, क्योंकि नींबू इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार माना जाता है। पानी में नींबू मिलाकर सेवन करने से पोटेशियम, फाइबर और विटामिन-सी व्यक्ति के शरीर को मिलते हैं, शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू का अत्यधिक सेवन व्यक्ति को फायदे की जगह पर नुकसान पहुंचा सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इससे क्या-क्या नुकसान पहुंच सकते हैं।