Side Effects Of Drinking Lassi At Night: गर्मियों के मौसम में ठंडी लस्सी मन और शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहतर विकल्प है। लस्सी पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही शरीर के लिए लाभदायक होती है। लस्सी का सेवन त्वचा के लिए, बालों के लिए, एसिडिटी में, कब्ज दूर करने, वजन कम करने और हड्डियां मजबूत करने आदि में फायदेमंद होती है। ताजे दही से बनी लस्सी शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व देती है। दही में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन लस्सी पीने के फायदों के साथ ही नुकसान भी है। गलत समय पर लस्सी का सेवन शरीर को क्षति पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप गर्मियों में खुद को राहत पहुंचाने और सेहतमंद रहने के लिए लस्सी का सेवन करते हैं तो इसे पीने से पहले जरूरी बातें जान लें ताकि लस्सी का शरीर पर दुष्प्रभाव न हो। चलिए जानते हैं लस्सी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में।