फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: इन चार चीजों को खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न पिएं पानी, हो सकते हैं ये नुकसान

Sat, 31 Jul 2021 03:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
water benefits - फोटो : istock
आचार्य मनीष
आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

हमारे शरीर के लिए अच्छा खानपान बेहद जरूरी है। अगर हमें स्वस्थ रहना है, बीमारियों से कोसों दूर रहना है तो हमें अच्छी डाइट लेनी चाहिए। वहीं, जिस तरह हमारे शरीर के लिए खानपान जरूरी है, ठीक वैसे ही हमारे लिए पानी भी बेहद जरूरी है। पानी पीने से ये हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है, और साथ ही विषैले तत्वों को बाहर भी निकालता है। हर दिन हमें काफी अच्छी मात्रा में यानी कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। अमूमन देखा जाता है कि लोग कुछ भी खाने के बाद ऊपर से पानी पी लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे गलत माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार खाने की कई ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन के तुरंत बाद हमें पानी पीने से बचना चाहिए। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चने के फायदे - फोटो : Pixabay
चना
  • आपने अगर अभी चने या फिर चने की चाट जैसी चीज खाई है, तो आपको तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। चने को पचाने के लिए शक्ति लगती है, लेकिन जब हम पानी पी लेते हैं तो ये ठीक से पच नहीं पाते हैं। ऐसे में पाचन क्रिया में फर्क पड़ना और पेट दर्द जैसी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फल
  • फल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायेदमंद होते हैं। ये हमारे शरीर को कई लाभ देते हैं। लेकिन हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी फल के सेवन के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि फलों में पहले से लगभग 90 फीसदी तक पानी होता है। ऐसे में अगर हम फिर पानी पीते हैं, तो इससे पेट गड़बड़ना, खांसी, गले मे खराश जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके लिए आपको कम से कम एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।

4 of 5
ice cream - फोटो : social media
आइसक्रीम
  • लोगों को आइसक्रीम खाना काफी पसंद होता है। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लोग इसे खाने के बाद तुरंत पानी पी लेते हैं। लेकिन यहां समझने वाली ये बात है कि ठंडी आइसक्रीम के ऊपर से पानी पीने से ठंडा गर्म होता है, जिसके कारण आपकी तबियत बिगड़ सकती है। गैस, एसिडिटी, खांसी-जुकाम जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूंगफली - फोटो : social media
मूंगफली
  • सर्दियों के दिनों में लोग मूंगफली का काफी सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। मूंगफली के ऊपर जब पानी पीते हैं, तो इससे गले में खराश व खुजली और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें।

नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें