आचार्य मनीष
आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद
Medically Reviewed by Acharya Manish
बीमारी कोई भी हो किसी भी इंसान के लिए, ये घातक साबित हो सकती है। आजकल के खानपान और हमारी बिगड़ती दिनचर्या की वजह से व्यक्ति कई ऐसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, जिनके साथ फिर उन्हें लगभग पूरी जिंदगी जीना पड़ता है। ऐसी ही एक बीमारी है जो व्यक्ति के लिए काफी खतरनाक है, वो है लो ब्लड प्रेशर की समस्या। इसकी वजह से दिल, दिमाग और शरीर के कई जरूरी अंगों के बीच ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत आती है। जब नॉर्मल रेंज से ब्लड प्रेशर कम होता है, तो ये शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डिप्रेशन, थकान आना, प्यास लगना, तेज सांस लेना, सीने में दर्द, जी मचलाना, अनियमित धड़कन आदि इसके लक्षण हैं, जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खे बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।