आचार्य मनीष
आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद
Medically Reviewed by Acharya Manish
आज के दौर में कई तरह की बीमारियां हमारे आसपास मौजूद हैं, जो पलक झपकते ही हमें अपना शिकार बनाने के लिए तैयार रहती हैं। वहीं, कई आम समस्याएं हैं जिनका शिकार लगभग हर दूसरा व्यक्ति है। ऐसी है एक समस्या है गठिया या अर्थराइटिस, जिसकी चपेट में काफी लोग आ रहे हैं। बुजुर्गों के अलावा अब युवा और बच्चों में भी इसकी दिक्कतें देखी जा रही हैं। दरअसल, जब शरीर में यूरिक एसिड ठीक से नहीं बन पाता है, तब गठिया रोग होता है। वहीं, शरीर में दर्द होने से लेकर जोड़ों में दर्द होने तक इसके कई लक्षण भी हैं, जिन्हें हमें कभी भी हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। आयुर्वेद में इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपचार बताए गए हैं, तो चलिए आपको अर्थराइटिस के लक्षणों और कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं। हो सकता है कि ये शायद आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।