शरीर में गंदगी बढ़ने से हो सकती है बीमारी
- फोटो : Freepik.com
डिटॉक्सिफिकेशन जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डिटॉक्सिफिकेशन हमारे शरीर से टॉक्सिन्स (विषैले तत्वों) को बाहर निकालने की प्रक्रिया है। शरीर के विभिन्न अंग जैसे लिवर, किडनी और त्वचा स्वाभाविक रूप से डिटॉक्स का काम करते हैं लेकिन आजकल की जीवनशैली, प्रदूषण, अस्वस्थ खान-पान और तनाव के कारण शरीर को अतिरिक्त मदद की जरूरत होती है। इन जोखिमों को देखते हुए हम सभी को शरीर को डिटॉक्स करते रहने के लिए कुछ उपाय करते रहना चाहिए। आइए इस बारे में जानते हैं।