फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कद्दू से होगी इम्यूनिटी मजबूत, और भी हैं इसके गजब के फायदे

Fri, 02 Jul 2021 01:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगभग पूरी दुनिया परेशान रही। इस वायरस ने हर किसी को अपनी इम्यूनिटी को लेकर सोचने पर मजबूर किया। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए ये वायरस काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में लोगों ने कई चीजों के जरिए खुद की इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कद्दू भी आपकी इसमें मदद कर सकता है? शायद नहीं, लेकिन आपको बता दें कि जिस कद्दू को देखकर लोग मुंह सिकोड़ते हैं वो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कद्दू में विटामिन-ए, कैरोटीन, जैंथिन और जेक्सैंथिन जैसी चीजें मौजूद होती है। ये सभी इम्यूनिटी को मजबूत करने के अलावा हमारे शरीर को कई अन्य लाभ देने का काम भी करते हैं। तो चलिए जानते हैं कद्दू के फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाए
  • कोरोना काल में मजबूत इम्यूनिटी होना जरूरी है। ऐसे में इसमें आपकी मदद कद्दू कर सकता है। कद्दू के बीज और गूदे में विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इन पोषक तत्वों की वजह से ये हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आंखों के लिए फायदेमंद
  • कद्दू हमारी आंखों के लिए भी काफी फायेदमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जब व्यक्ति सही पोषक तत्व लेता है, तो आंखों के कमजोर होने का खतरा काफी कम हो सकता है। कद्दू में मौजूद पोषक तत्व व्यक्ति की बढ़ती उम्र के साथ आपकी आंखों का ध्यान रखते हैं। कद्दू में बीटा-कौरोटीन की अच्छा मात्रा होती है, जो हमें विटामिन-ए देने का काम करते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
वजन कम करने में मददगार
  • कद्दू में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, वजन कम करने में मदद करता है। फाइबर से खाने को शरीर में पचाने में ज्यादा समय लेता है, और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और फैट तो इसमें बिल्कुल भी नहीं होता है। ऐसे में ये आपका वजन कम करने में मददगार मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
काफी मात्रा में मिलता है आयरन 
  • हमारे शरीर के लिए आयरन काफी जरूरी होता है, जो हमें अलग-अलग तरह के खाने से मिलता है। वहीं, कद्दू में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से ये एनर्जी के लेवल को बढ़ाता है, चक्कार आने से बचाता है, नाखूनों के पीले होने की समस्या में राहत देता है आदि।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें