फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में दिख रहे हैं अगर ये लक्षण तो हो सकती है विटामिन-डी की कमी, ऐसे करें दूर

Sat, 29 May 2021 05:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ परवेश मलिक
फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

वैसे तो हमें अपने शरीर को हमेशा ही स्वस्थ रखना होता है, लेकिन कोरोना काल होने की वजह से इस समय अगर हमें कोरोना जैसी महामारी से बचकर रहना है, तो फिर अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना सबसे जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर हमारे शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए, तो इससे हमारी इम्यूनिटी तक कमजोर हो सकती है। विटामिन-डी की कमी से दुनिया भर में काफी संख्या में लोग जूझ रहे हैं, लेकिन इसके संकेतों के बारे में न पता होने के कारण लोग ये जान नहीं पाते हैं कि उनमें विटामिन-डी की कमी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि किन तरीकों से हमें पता चल सकता है कि हमारे शरीर में विटामिन-डी की कमी हुई है और इसे कैसे दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Weakness - फोटो : istock
थकान होना
  • अगर आप अच्छे से अपनी नींद पूरी कर रहे हैं, और बावजूद इसके आपको थकान की समस्या हो रही है तो फिर ये विटामिन-डी की कमी की ओर इशारा करता है। शरीर में थकान तब होती है, जब व्यक्ति के शरीर में विटामिन-डी की कमी होती है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इम्यूनिटी हो जाती है कमजोर
  • विटामिन-डी खासतौर पर इस कोरोना काल में हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी कमी से लोगों की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है जो मौजूदा समय में बिल्कुल सही नहीं है। जब विटामिन-डी की कमी से व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर होती है तब अक्सर लोग बीमार होने लगते हैं।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बालों का झड़ना
  • बाल झड़ना भी विटामिन-डी की कमी होने को बताता है। हेयर फॉलिकल्स के विकास के लिए विटामिन-डी का होना बेहद जरूरी है और जब इसकी कमी हमारे शरीर में होती है तो हमारे बाल झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पीठ में दर्द होना
  • शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से हड्डियां भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में हमारी हड्डियों में असहनीय दर्द होने लगता है। पीठ में दर्द होना और हड्डियों की मांसपेशियों में दर्द होना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसे दूर करें विटामिन-डी की कमी को:-

-खाने में मशरूम, ब्रोकली, सोया उत्पाद और दलिए का सेवन जरूर करें।
-अगर आप मांसाहारी हैं, तो आपको अंडा और मछली जरूर खानी चाहिए। इससे भी विटामिन-डी पूर्ति होती है।
-आपको दूध और पनीर का सेवन भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बादाम - फोटो : pixabay
-बादाम खाने से और संतरे का जूस पीने से भी विटामिन-डी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। 
-विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए धूप सेकना काफी फायेदमंद माना जाता है, और इससे विटामिन-डी की पूर्ति होती है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल मेंसकाम करने से पहले डॉ परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें