फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में इन पांच तरीकों से मजबूत करें अपनी इम्यूनिटी, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Mon, 02 Nov 2020 03:09 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों के मौसम में इंसान को कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती हैं, जैसे कि सर्दी-जुकाम आदि। असल में इसकी वजह होती है कि इस मौसम में इंसान का प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसलिए इस मौसम में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है और चूंकि फिलहाल दुनियाभर में कोरोना महामारी फैली हुई है तो लोगों को अपनी इम्यूनिटी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आयुर्वेद के मुताबिक, अगर हम अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर लें तो कमजोर इम्यूनिटी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इम्यूनिटी मजबूत करने के पांच तरीकों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सर्दियों के मौसम में आप अपनी डाइट में प्राकृतिक तेल, देसी घी और शुद्ध मक्खन जैसी गुणकारी चीजों को शामिल करें। इससे इम्यूनिटी तो मजबूत होगी ही, साथ ही पाचन तंत्र भी सही रहेगा। लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी चीज का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों में सब्जियों को उबाल कर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इस मौसम में गाजर, चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जियां और अन्य जड़ों वाली सब्जियां खा सकते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होती हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स 'संजीवनी बूटी' का काम करते हैं। इस मौसम में हर किसी को अपनी डाइट में काजू, बादाम, पिस्ता, खजूर और अखरोट जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चूंकि सर्दियों के मौसम में शरीर सुस्त पड़ जाता है, जिसका प्रभाव इम्यूनिटी पर भी पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप नियमित तौर पर योग या किसी भी तरह का वर्कआउट करें, जिससे आपके बदन में फुर्ती रहे। ऐसा करने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिए सर्दियों के मौसम में पैकेटबंद खाना खाने से बचना चाहिए। जितना हो सके ताजा खाना खाएं। इससे आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद मिलेगी, साथ ही पाचन तंत्र भी सही रहेगा। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप स्वास्थ्य संबंधी कोई भी काम करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें