Tips for Teeth: जहां एक तरफ बढ़ती उम्र के साथ हमारे दांत टूटने लगते हैं तो वहीं दूसरी तरफ जवानी में लोगों को दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी हो जाती है। इसी में से एक समस्या है दांत में कीड़ा लगना। आमतौर पर ये समस्या ज्यादातर लोगों को हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी से भी गुजरना पड़ता है। यही नहीं, जब कीड़े लगे दांत के इलाज के लिए हम अस्पताल जाते हैं तो इसमें काफी पैसे भी खर्च होते हैं। ऐसे में दांतों का इलाज कोई सस्ता इलाज नहीं होता, लेकिन अगर आप चाहें तो दांत में लगे कीड़े से छुटकारा पाने के लिए कुछ चीजों को अपना सकते हैं, जो कि घरेलू उपाय हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...