फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: इन चार तरह के बीजों का सेवन आपको दे सकता है जबरदस्त फायदे, शरीर रहता है एकदम स्वस्थ

Wed, 04 Aug 2021 01:53 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


लंबी उम्र पाने के लिए शरीर का हमेशा स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इसीलिए विशेषज्ञ प्रतिदिन ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटे से दिखने वाले कुछ बीज भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं? दरअसल, अलग-अलग तरह के बीजों में अलग-अलग तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये आसानी से मिल भी जाते हैं। आप चाहें तो बीजों को सूप या सलाद के रूप में खा सकते हैं। कुछ बीजों को तो उनके चमत्कारिक गुणों की वजह से सुपरफूड भी कहा जाता है। इनका सेवन न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि तरह-तरह की बीमारियों से भी बचाता है। आइए जानते हैं इन बीजों के बारे में, जिनका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
चिया के बीज के फायदे - फोटो : iStock
चिया के बीज 
  • चिया के बीज सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा ये विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट से भी युक्त होते हैं। ये बीज न केवल शरीर को पोषण प्रदान करते हैं, बल्कि ये पाचन संबंधी विकारों, हृदय संबंधी रोगों और हाइपरटेंशन से लड़ने में भी मदद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अलसी के बीज के फायदे - फोटो : iStock
अलसी के बीज 
  • आप अपने आहार में अलसी को शामिल कर पर्याप्त पोषण पा सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अलसी के बीज अनेक बीमारियों में रामबाण औषधि का काम करते हैं। इसमें फाइबर से लेकर मैंगनीज, थायामिन और मैग्नीशियम जैसे खनिज अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं। इनके सेवन से वजन कम करने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही ये पाचन शक्ति में भी सुधार करते हैं और हृदय रोग, डायबिटीज आदि में भी फायदेमंद होते हैं। 

4 of 5
कद्दू के बीज के फायदे - फोटो : pixabay
कद्दू के बीज 
  • कद्दू के बीज में मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, तांबा, जस्ता, आयरन और प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन-बी, सी, ई और विटामिन-के भी पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए इनका सेवन अच्छा माना जाता है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिल के बीज के फायदे - फोटो : iStock
तिल के बीज 
  • तिल के बीज में कैल्शियम, आयरन समेत कई खनिज और जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक माने जाते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन हाइपरटेंशन को दूर करने, डायबिटीज को नियंत्रित करने और हड्डियों को मजबूत रखने में मददगार हो सकता है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें