फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: कहीं आप तो नहीं करते अल्कोहल के साथ इन चार चीजों का सेवन? जल्दी बिगड़ सकती है सेहत

Fri, 06 Aug 2021 03:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अल्कोहल - फोटो : istock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

इंसान अपने जीवन में कई ऐसी चीजें करता है, जो उसके लिए जरूरी हैं और नहीं भी। जैसे- अगर हमें स्वस्थ रहना है तो हमें एक हेल्दी खानपान का सेवन करना चाहिए, लेकिन कई बार व्यक्ति जाने-अनजाने कई ऐसी चीजों का सेवन कर लेता है जो उसकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने आहार में हेल्दी, पौष्टिक चीजें, विटामिन, कैल्शियम आदि से भरी चीजें ही शामिल करें, ताकि हमारे शरीर को इनका लाभ मिल सके। लेकिन देखा जाता है कि कई लोग अल्कोहल का काफी सेवन करते हैं। साथ ही वे इसके साथ कई ऐसी चीजों को खा लेते हैं, जिनके बारे में उन्हें पता नहीं होता कि इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन आपको अल्कोहल के साथ करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
अल्कोहल - फोटो : Pixabay
संतरा
  • संतरा खट्टा होता है और इसमें एसिड की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपको पाचन संबंधी दिक्कतें होने के अलावा हीटबर्न की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आपको अल्कोहल पीते समय संतरे जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
अल्कोहल - फोटो : iStock
चॉकलेट
  • कई लोग बियर का सेवन करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको बियर के साथ चॉकलेट खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे खाने से ज्यादा नशा हो सकता है और फिर ज्यादा प्यास लग सकती है, जिसकी वजह से आप और बियर का सेवन कर सकते हैं। इसलिए बियर के साथ चॉकलेट खाने से बचें।

4 of 5
अल्कोहल - फोटो : Social media
बर्गर
  • शराब और बर्गर को लिवर द्वारा संसाधित किया जाता है। ऐसे में लिवर पहले अल्कोहल को तोड़ती है, जो आपके फैट को आपके रक्त प्रवाह में छोड़ देता है और ये फैट टिश्यू में जमा हो जाता है। फैट भोजन को ज्यादा धीरे-धीरे पचाने का कारण बनता है, जिसकी वजह से ज्यादा फैट वाली चीजें आपके पेट को भरा रखती हैं और आपको भूख नहीं लगने देती हैं। इसलिए आपको अल्कोहल के साथ बर्गर का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्कोहल - फोटो : Pixabay
फ्राइज
  • अल्कोहल या बियर के साथ आपको फ्राइज का सेवन करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि फ्राइज में मौजूद सैचुरेटेड फैट होता है, जिसके कारण इसे अल्कोहल या बियर के साथ पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है और साथ ही इससे किडनी पर भी असर पड़ता है।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें