Bhindi Water Health Benefits: भिंडी को सामान्य तौर पर सब्जी के रूप में ही खाया जाता है, कई मायनों ये हरी सब्जी हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि भिंडी को रात भर पानी में भिगोकर सुबह उस पानी का सेवन करना, कई गंभीर आंतरिक समस्याओं के लिए लाभकारी होता है। इसे ओकरा वाटर या ओकरा पानी भी कहते हैं। भिंडी के चिपचिपे पदार्थ, जिसे म्यूसिलेज कहते हैं, में घुलनशील फाइबर और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो भिगोने पर पानी में मिल जाते हैं।
यह पानी पीने से विशेष रूप से किडनी और लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में अत्यंत प्रभावी माना जाता है। यह पानी न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसके अलावा इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज प्रबंधन में भी सहायक है और यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इसलिए आइए इस लेख में ओकरा पानी के कुछ फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।