फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: डायबिटिज मरीज भूलकर भी न करें इन चार फलों का सेवन, बढ़ सकता है खतरा

Sun, 17 Oct 2021 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए - फोटो : iStock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

हमारा हेल्दी खानपान हमारी सेहत को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। हम क्या खा रहे हैं, इसका ध्यान देना बेहद जरूरी है। अगर हमारे खाने में पौष्टिक तत्व जैसे- प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, जिंक, आयरन आदि नही होंगे, तो फिर हमारा खाना हमारे शरीर को फायदे नहीं दे पाएगा। इसके अलावा आपने डॉक्टर से लेकर हर किसी को ये कहते हुए सुना होगा कि खाने के अलावा आप अपनी डाइट में हेल्दी फलों को भी शामिल करें, क्योंकि ये काफी फायदे देने के लिए जाने जाते हैं। फल हमारे शरीर मे मिनरल्स और विटामिन की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ फल ऐसे हैं, जिनका सेवन डायिबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से उनको काफी नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए - फोटो : istock
ज्यादा पका हुआ केला
  • वैसे तो केला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा पका केला डायबिटिज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर ज्यादा पके हुए केले का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए - फोटो : Pixabay
अनार
  • शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए और हेल्दी रहने के लिए अनार का जूस पीने से लाभ मिलते हैं। लेकिन एक मीडियम साइज के अनार में लगभग 40 ग्राम तक शुगर होता है, जिसके कारण ये काफी मीठा हो जाता है और अगर ऐसे अनार या इसके जूस का सेवन डायबिटीज से पीड़ित मरीज करता है, तो इससे उसका शुगर लेवल बढ़ सकता है।

4 of 5
डायबिटीज के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए - फोटो : Pixabay
अंगूर
  • अंगूर में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि एक कप अंगूर में लगभग 23 ग्राम तक शुगर होती है। जबकि एक छोटे से पीस में लगभग एक ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट तक होता है। ऐसे में ये डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए - फोटो : Pixabay
अनानास
  • अनानास का सेवन करने से भी डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंच सकता है। ये पहले से ही काफी ज्यादा मीठा होता है, जिसके कारण ये शुगर लेवल को बढ़ाने का काम कर सकता है। इसलिए डायिबिटीज के मरीजों का इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें