फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल से लेकर डायबिटीज तक में देती है राहत, कॉफी के हैं ये गजब के फयदे

Thu, 01 Jul 2021 05:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

हर किसी की अपनी दिनचर्या होती है। कोई सुबह जल्दी उठता है, तो कोई सुबह देर से, कोई जिम जाना पसंद करता है, तो कोई योग करना आदि। लेकिन आमतौर पर लगभग सभी लोगों की एक आदत बिल्कुल एक जैसी होती है, और वो है अपने दिन की शुरुआत चाय-कॉफी के साथ करने की। वहीं, बात अगर कॉफी की करें, तो लोगों को कॉफी पीना काफी पसंद होता है। कॉफी में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते हैं, ये सभी हमारी थकान मिटाने, हमें सेहतमंद रखने और कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक दिन में तीन-चार कप कॉफी से ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कॉफी हमारी कैसे मदद कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है
  • कॉफी के कई फायदे हैं, जिनमें से एक है ये व्यक्ति के हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करती है। यही नहीं, कई अध्ययन भी बताते हैं कि कॉफी से हार्ट अटैक की संभावना को 25 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लिवर के लिए अच्छी है
  • लिवर के लिए भी कॉफी लाभदायक होती है। 2-3 कॉफी पीने से ये आपके लिवर को लाभ दे सकती है। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर के लिए फायेदमंद होता है। लिवर के काम करने के तरीके में सुधार लाने का काम भी कॉफी करती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दिल के लिए फायदेमंद
  • कॉफी का नियमित रूप से सेवन करने से ये दिल के लिए काफी फायदेमंद होती है और दिल से जुड़ी बीमारियों की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर के खतरे को भी कम करने में मदद करती है। हालांकि, ध्यान रहे कि ज्यादा कॉफी का सेवन न करें, क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डायबिटीज में लाभकारी
  • कॉफी का सेवन करने से ये टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में मदद करती है। इससे टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को 11 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। इसलिए इस समस्या से पीड़ित लोग कॉफी का सही मात्रा में सेवन करके टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें