Thyroid Swelling Symptoms: हमारे शरीर में, गले के निचले हिस्से में, एक छोटी सी तितली के आकार की ग्रंथि होती है जिसे हम थायराइड कहते हैं। यह छोटी सी ग्रंथि हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हार्मोन बनाती है, जो हमारे मेटाबॉलिज्म, वजन और यहां तक कि शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करते हैं।
जब यह थायराइड ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती चाहे वह बहुत कम हार्मोन बनाए या बहुत ज्यादा तो हमारे शरीर में कई तरह के ऐसे बदलाव आने लगते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आपको अपने गले में सूजन के साथ-साथ शरीर में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई दें जो सामान्य न लगें, तो यह थायराइड की समस्या का संकेत हो सकता है, जिस पर तुरंत ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। आइए इस लेख इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।