फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब पी होगी अदरक-काली मिर्च की चाय, अब ट्राई करें बादाम की चाय, मिलेंगे गजब के फायदे

Wed, 15 Sep 2021 02:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बादाम की चाय के फायदे - फोटो : istock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

खुद को स्वस्थ रखना आज के दौर में तो खासकर जरूरी है। इसके लिए लोग कई तरह की चीजों का सहारा लेते हैं। जैसे- लोग व्यायाम करते हैं, एक अच्छी दिनचर्या को फॉलो करते हैं और एक अच्छी डाइट का सेवन करते हैं आदि। बावजूद इसके कई लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई गठिया की समस्या से जूझ रहा है, तो कोई दिल की समस्या से पीड़ित है। इसी तरह लोग कई अन्य गंभीर बीमारियों से परेशान हैं। ऐसे में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और इन जैसी कई अन्य बीमारियों में आराम पाना चाहते हैं, तो आप बादाम की चाय का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस चाय का सेवन करने से आपको किन-किन दिक्कतों में आराम मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बादाम की चाय के फायदे - फोटो : iStock
गठिया के दर्द में आराम
  • आमतौर पर बुजुर्ग या उम्रदराज लोगों को गठिया की समस्या होती है और इसका दर्द काफी तेज होता है। ऐसे में आपकी मदद बादाम की चाय कर सकती है। ये चाय पीने से गठिया के लक्षणों को कम किया जा सकता है और इसका सेवन करने से दर्द और सूजन में आराम भी मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
बादाम की चाय के फायदे - फोटो : iStock
दिल के लिए लाभदायक
  • दिल से जुड़ी समस्याओं से काफी लोग जुड़े होते हैं। ऐसे में आपकी मदद बादाम की चाय कर सकती है। इसके सेवन से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम होने में मदद मिलती है। यही नहीं, इस चाय को पीने से ब्लड प्रेशर भी कम होता है।

4 of 5
बादाम की चाय के फायदे - फोटो : iStock
लिवर-किडनी के लिए फायदेमंद
  • हम आमतौर पर दूध वाली या दूसरी तरह की चाय पीते हैं, जिनके कई नुकसान भी होते हैं। ऐसे में आप बादाम वाली चाय नियमित रूप से पीकर लिवर के काम करने के तरीके में सुधार कर सकते हैं। साथ ही ये चाय किडनी के स्वास्थ्य में भी सुधार करने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादाम की चाय के फायदे - फोटो : istock
त्वचा को लिए सही
  • बादाम की चाय पीने से त्वचा पर आने वाली झूर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। यही नहीं ये त्वचा में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को भी कम करते हैं। दरअसल, इस चाय में फाइटोस्टेरॉल, विटामिन-ई और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को फायदा देने के लिए जाने जाते हैं।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें