फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं रहेगा तो हो सकती हैं ये छह समस्याएं, न करें ऐसी गलतियां

Tue, 15 Jun 2021 10:28 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


मेटाबॉलिज्म को हिंदी में चयापचय कहा जाता है। दरअसल, यह एक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से शरीर भोजन को ऊर्जा में बदलता है। यही ऊर्जा शरीर द्वारा रोजाना के कामों में खर्च की जाती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इंसान को उनके शरीर की बनावट के हिसाब से ऊर्जा की जरूरत होती है और यह ऊर्जा मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया से ही प्राप्त होती है। शरीर की बेसल मेटाबॉलिक रेट शरीर की चयापचय क्रिया का निर्धारण करती है और बताती है कि शरीर को कितनी ऊर्जा की जरूरत है। यह रेट शरीर के बुनियादी कार्यों को बनाए रखने में मदद करता है। आपकी चयापचय दर जितनी तेज रहेगी, उतने ही आप अधिक ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे, लेकिन अगर यह दर धीमी रहेगी तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं रहेगा तो थकान, सुस्ती, मांसपेशियों में कमजोरी, जोड़ों में सूजन, रूखी त्वचा और वजन बढ़ना, आदि समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए इसपर ध्यान देने की जरूरत होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विशेषज्ञ कहते हैं कि मेटाबॉलिज्म के सुस्त पड़ने से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप की संभावना भी बढ़ जाती है और ये तो आप जानते ही होंगे कि ये दोनों ही समस्याएं कितनी खतरनाक हैं। इसलिए मेटाबॉलिज्म को ठीक रखना बहुत ही जरूरी होता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आमतौर पर जीवनशैली से जुड़ी कुछ गलतियां मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती हैं और सेहत पर खतरा मंडराने लगता है। इसमें मीठे पेय का ज्यादा सेवन करना, कम प्रोटीन वाला आहार लेना, पर्याप्त पानी नहीं पीना, नींद की कमी, कैलोरी कम करना और शारीरिक गतिविधियों में कमी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मेटाबॉलिज्म तेज करने के लिए क्या खाएं? 
  • मेटाबॉलिज्म को तेजी देने के लिए नींबू बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा सेब भी चयापचय को बढ़ावा देने और साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए ठंडा पानी पिएं, प्रोटीन लें और अधिक तीव्रता वाले व्यायाम करें। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें