फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: विटामिन बी-1 की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Tue, 15 Jun 2021 08:42 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)  


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन और खनिज की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन बी-1, जिसे थायमिन के नाम से भी जाना जाता है। यह शरीर के कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। यह विटामिन मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी होता है और साथ ही तंत्रिका, मांसपेशियों और हृदय के ठीक से काम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि विटामिन बी समूह में विटामिन बी-1 ही है, जिसकी खोज वैज्ञानिकों ने सबसे पहले की थी। शरीर में इस विटामिन की पर्याप्त मात्रा होनी बहुत जरूरी है, क्योंकि इसकी कमी से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि शरीर में विटामिन बी-1 की कमी से कौन-कौन सी बीमारियों के होने की संभावना रहती है और इसकी कमी के लक्षण क्या-क्या हो सकते हैं? 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन बी-1 की कमी के सामान्य लक्षण 
  • भूख न लगना या एनोरेक्सिया 
  • थकान (धीरे-धीरे या अचानक होना) 
  • ऊर्जा की कमी 
  • चिड़चिड़ापन  
  • कुपोषण के लक्षण 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विटामिन बी-1 की कमी से होने वाली बीमारी 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि विटामिन बी-1 की कमी से बेरीबेरी रोग हो जाता है। वैसे तो यह रोग ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करता है, लेकिन पुरुषों और महिलाओं को भी यह समान रूप से प्रभावित करता है। पैरों में सूजन-झुनझुनी, मांसपेशियों में दर्द, मानसिक भ्रम की स्थिति पैदा होना, बोलने में कठिनाई होना, देखने में परेशानी, याददाश्त में कमी, शरीर पर चकत्ते, आदि इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसपर ध्यान देने की जरूरत होती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन बी-1 की कमी से होने वाली अन्य बीमारियां 
  • मनोभ्रंश 
  • अल्जाइमर 
  • कैंसर 
  • मेटाबॉलिज्म संबंधी रोग 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन बी-1 के स्रोत 
  • गेहूं का आटा 
  • चावल, दाल 
  • साबुत अनाज 
  • सोयाबीन 
  • नट्स (सूखे मेवे) 
  • फूलगोभी, मटर, आलू  
  • संतरा 
  • अंडा 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अधिक विटामिन बी-1 लेने से क्या नुकसान?   
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि सामान्य मामलों में अधिक मात्रा में विटामिन बी-1 लेने से किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होती है, लेकिन कुछ दुर्लभ स्थितियों में त्वचा पर लाल चकत्ते, घबराहट महसूस होना, एलर्जी और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें