क्या आपने कभी स्ट्रॉबेरी खाया है? लाल रंग का दिखने वाले यह फल बहुत ही रसीला और स्वाद में लाजवाब होता है। पहले यह फल भारत में बहुत मुश्किल से ही मिलता था, लेकिन आज के समय में इसकी खेती देश के कोने-कोने में होने लगी है, जिसकी वजह से अब यह आसानी से मिल जाता है। स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होती है। इसमें विटामिन से लेकर फोलिक एसिड, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई खनिज पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...