फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन से भरपूर पालक कई बीमारियों को रखता है दूर, ऐसे लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

Tue, 22 Sep 2020 04:50 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पालक - फोटो : pixabay
पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसमें कई और पोषक तत्व जैसे विटामिन्स और मिनरल भी पाए जाते हैं। पालक खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें विटामिन C, आयरन, विटामिन K और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हैं। पालक को आप सब्जी की तरह या फिर जूस बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। पालक के सेवन से शरीर कई रोगों से बचा रहता है। आइए जानते हैं कि पालक के सेवन से हमारे शरीर को क्या लाभ होते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पालक में कैल्शियम भी पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को कैल्शियम प्राप्त होता है, जो हमारी हड्डियों के लिए फायदेमंद है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसलिए बच्चों के खाने में भी पालक को जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पालक में मौजूद मैग्नीशियम की वजह से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और हम काम करते समय जल्दी नहीं थकते हैं। पालक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है और हम ज्यादा बीमार नहीं पड़ते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां दी जाती हैं, लेकिन पालक के सेवन से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। हालांकि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। इससे अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
पालक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स से हम तनाव से बचे रहते हैं। पालक का सेवन स्त्रियों में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। अध्ययनों के मुताबिक, पालक में पाए जाने वाले तत्व कैंसर की गांठ को बढ़ने से रोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पालक डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। ये शरीर में ज्यादा ग्लूकोज को बनने से रोकता है। ब्लड प्रेशर की समस्या में भी पालक फायदेमंद होता है। पालक का सेवन नेत्र संबंधित परेशानियों को दूर करने में भी कारगर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें