मूली दुनियाभर में उगाई और खाई जाने वाली एक ऐसी सब्जी है, जिसे मानव आहार का हिस्सा माना जाता है। हालांकि यह सभी आबादी के बीच आम नहीं है, लेकिन भारत में तो यह आसानी से उपलब्ध होने वाली सब्जी है और लोग सब्जी या सलाद के रूप में इसका सेवन बड़े ही चाव से करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं और शरीर को कई बीमारियों से कोसों दूर रखते हैं। आइए जानते हैं मूली और उसके पत्तों के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...