कुछ-कुछ फल ऐसे होते हैं, जिन्हें औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। ऐसा ही फल है फालसा। मध्य भारत के वनों में प्रचुरता में पाया जाने वाला यह फल छोटे-छोटे बेर के आकार का होता है और स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इस फल में मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लोहा भी पाया जाता है, जिसके कारण इसे सेहत का खजाना भी कहते हैं। फालसा को पेट दर्द और जोड़ों के दर्द का रामबाण इलाज माना जाता है। इसके सेवन के कई और भी फायदे हैं। आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में...