पैशन फ्रूट, जिसे कृष्णा फल के नाम से भी जाना जाता है, दुनियाभर में व्यापक रूप से पाया और खाया जाने वाला फल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फल की 500 से अधिक किस्में मौजूद हैं। अंगूर की तरह दिखने वाला यह फल पीले या काले बैंगनी रंग का होता है। यह फल पोषक तत्वों, खनिज और विटामिन से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई फायदे होते हैं। स्वाद में मीठा लगने वाले इस फल के अंदर पपीते की तरह काले बीज पाए जाते हैं। हालांकि पपीते के बीज खाया नहीं जाता है, जबकि कृष्णा फल के बीज को आप खा भी सकते हैं। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...