फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए बहुत लाभदायक है पोषक तत्वों से भरपूर मैंगोस्टीन, इसके फायदे कर देंगे हैरान

Mon, 16 Nov 2020 09:41 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मैंगोस्टीन के फायदे - फोटो : Pixabay
मैंगोस्टीन एक ऐसा फल है, जो स्वाद में तो मीठा और खट्टा होता है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह स्वास्थ्य के लिए इतना फायदेमंद है कि दुनियाभर में इसकी मांग है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। इस फल के सेवन से इम्यूनिटी को तो मजबूती मिलती ही है, साथ ही इसमें कई ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो कैंसर, मोटापा और मधुमेह (डायबिटीज) जैसी बीमारियों में काफी लाभदायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मैंगोस्टीन का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक, इसमें पाया जाने वाला रासायनिक यौगिक एक्सथोन ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित बनाए रखता है। इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड शुगर को स्थिर करने के साथ डायबिटीज पर शरीर की नियंत्रण क्षमता को बढ़ाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मैंगोस्टीन में विटामिन-सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, विटामिन-सी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और यह प्रतिरक्षा कोशिकाओं को मजबूती देने का काम करते है। इसका रोजाना सेवन फायदेमंद हो सकता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मैंगोस्टीन का सेवन मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि मैंगोस्टीन मस्तिष्क की सूजन को कम करता है और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चूहों पर किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, यह अवसाद के लक्षणों में भी सुधार करने में सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
त्वचा संबंधी समस्याओं में भी मैंगोस्टीन का सेवन लाभदायक हो सकता है। कई अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए आप इस लाभदायक फल का सेवन जरूर करें। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें