भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए रोजाना हम कई तरह के मसालों को प्रयोग में लाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि ये मसाले सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, सेहत के लिए भी विशेष लाभदायक हो सकते हैं। आयुर्वेद में भारतीय मसालों के अनेकों फायदों का जिक्र मिलता है। दुनिया भर के कई शोधकर्ताओं ने इसे साबित भी किया है। यदि आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए अपने स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तो भारतीय मसाले इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। रोजाना प्रयोग में लाए जाने वाले कई मसालों में एंटीऑक्सिडेंट और कई प्रकार के अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
लौंग, इलाइची, काली मिर्च से लेकर सौंफ, जीरा और दालचीनी तक, भारतीय मसालों को स्वाद और सेहत का खजाना माना जाता है। इनका नियमित सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षा दे सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में मसालों के औषधीय गुण और इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।