सब्जियों में तो आप प्याज का इस्तेमाल करते ही होंगे और शायद कच्चा भी खाते होंगे, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं? गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग कच्चा प्याज खाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह सिर्फ लू से ही नहीं बचाता बल्कि यह कई बीमारियों से भी आपको बचा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चा प्याज खाने से हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। साल 1990 में अमेरिका में हुए एक अध्ययन में यह दावा किया गया था कि कच्चा प्याज खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां ठीक हुई हैं। यह पाचन क्रिया को भी सही रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कच्चा प्याज खाने के फायदों के बारे में...