फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं भीगे हुए चने, स्वास्थ्य को मिलेंगे गजब के लाभ

Tue, 13 Jul 2021 12:34 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


चना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसके अलावा यह कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों को दूर कर शरीर को स्वस्थ और दिमाग को तेज बनाने में भी मदद मिलती है। अगर किसी के शरीर में आयरन की कमी हो तो उसे चने का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लोग चने का सेवन कई तरीकों से करते हैं। कुछ लोग इसे भून कर खाना पसंद करते हैं तो कई उबाल कर, तल कर या सब्जी के रूप में। हालांकि आप इसका सेवन किसी भी तरह से करिए, ये फायदा ही देता है। आज हम आपको रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलती है मदद 
  • इस कोरोना काल में इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है, ताकि शरीर बीमारियों से बचा रहे। इसके लिए चना एक बेहतर और सस्ता उपाय हो सकता है। रोजाना सुबह भीगे हुए चने खाने से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि शारीरिक ताकत भी बढ़ती है और भरपूर एनर्जी भी मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोलेस्ट्रॉल को करता है कम 
  • चने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद करता है। अगर रोजाना कम से कम आधा कप भीगे हुए चने का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खून की कमी को करता है दूर 
  • चना आयरन का बेहतरीन स्रोत है और इसलिए यह शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन में भी मदद करता है। नियमित रूप से भीगा हुआ चना खाना फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कब्ज की समस्या को करता है दूर 
  • चूंकि चने में फाइबर अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में यह पाचन से जुड़ी समस्याओं, जैसे कब्ज आदि को दूर करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या हो, उन्हें चने को रातभर पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह उठकर खाली पेट उसका सेवन करना चाहिए। चने के साथ अगर गुड़ का भी सेवन करें तो इसका फायदा दोगुना हो सकता है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें