फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे, कब्ज से लेकर गैस तक की समस्या से मिल सकता है छुटकारा

Fri, 27 Nov 2020 09:32 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आयुर्वेद में लहसुन को चमत्कारिक गुणों वाला औषधि बताया गया है, जिसके कई फायदे हैं। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके सेवन से शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। यही वजह है कि कई घरेलू नुस्खों में लहसुन का उपयोग किया जाता है। दरअसल, लहसुन में कई प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें कैल्शियम से लेकर कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन बी1 आदि शामिल हैं। वैसे तो किसी भी प्रकार से लहसुन का सेवन फायदेमंद ही होता है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन बेहद ही लाभकारी होता है। आइए जानते हैं खाली पेट इसके सेवन के फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत 
  • लहसुन को इम्यूनिटी मजबूत करने में कारगर माना जाता है। साथ ही एक अध्ययन में यह पाया गया है कि जो लोग रोज लहसुन का सेवन करते हैं, उन्हें अन्य लोगों के मुकाबले सर्दी-जुकाम कम होता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाई ब्लड प्रेशर में भी है फायदेमंद 
  • जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसमें रक्तचाप को नियंत्रित करने वाले गुण पाए जाते हैं। आप लहसुन को चबाकर खा सकते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर में आराम मिलेगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिल की बीमारियों का खतरा करता है कम 
  • लहसुन दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। अगर आप हृदय संबंधी बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो रोजाना सुबह लहसुन का सेवन करें। आप शहद के साथ भी लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट संबंधी समस्याओं से दिला सकता है छुटकारा 
  • अगर आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करें तो पेट संबंधी समस्याओं, जैसे कि कब्ज और गैस से राहत मिल सकती है। साथ ही पाचन तंत्र भी सही रहेगा। जो लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं, उन्हें भुना हुआ लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें