सुबह का नाश्ता
सुबह नाश्ता करने से आप दिनभर चुस्त और ऊर्जावान रहते हैं। इसके अलावा, अगर आप हर सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो आपके वजन बढ़ने का खतरा रहता है क्योंकि आप दिनभर कुछ न कुछ खाते रहते हैं और आपका खानपान अनियमित हो जाता है, जबकि अगर आप सुबह नाश्ता करते हैं तो दिनभर बाहर की उल्टी-सीधी चीजें खाने से बच जाते हैं। सुबह नाश्ता करने से लंबे अंतराल तक आपका पेट भरा रहता है और आपको क्रिविंग नहीं होती है।