फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ब्लैक टी, डायबिटीज से लेकर बीपी तक कई बीमारियों में लाभकारी

Fri, 21 Feb 2020 08:33 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
ब्लैक टी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसी वजह से लोग दूध वाली चाय की जगह ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं। यह ब्लड प्रेशर से लेकर दिल तक की कई बीमारियों के जोखिम को भी कम करती है। ब्लैक टी दुनिया में सबसे ज्यादा सेवन किए जाने वाले पेय पदार्थों में शामिल है। ब्लैक टी स्वाद में ही स्ट्रांग नहीं होती बल्कि इसमें दूसरी चायों के मुकाबले ज्यादा कैफीन भी होता है। हालांकि, ब्लैक टी में कॉफी से कम कैफीन होता है। आइए ब्लैक टी के फायदे जानते हैं...

 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
fe - फोटो : getty images
ब्लैक टी में फ्लावोनोइड एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि दिल की सेहत के लिए लाभकारी होता है। ब्लैक टी के अलावा यह एंटी-ऑक्सीडेंट सब्जियों, फलों, डार्क चॉकलेट और रेड वाइन में भी पाया जाता है। अगर आप नियमित तौर पर ब्लैक टी पीते हैं तो आपको हार्ट अटैक का जोखिम कम रहता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
काली चाय - फोटो : getty images
ब्लैक टी दिल के स्वास्थ्य के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर में भी लाभकारी होती है। अगर आपको बीपी की शिकायत है तो आपको ब्लैक टी पीनी चाहिए। यह हाई कोलेस्ट्रोल से लेकर मोटापे तक में लाभकारी है। एक अध्ययन में बताया गया है कि ब्लैक टी एक हफ्ते में ब्लड शुगर के स्तर को 18 फीसदी तक घटा देती है। अगर आपका ब्लड शुगर का स्तर ठीक रहेगा तो आपको कभी भी डायबिटीज की बीमारी नहीं होगी।

4 of 5
ग्रीन टी - फोटो : Pixabay
ब्लैक टी पीने से तनाव कम होता है। यह तनाव को बढ़ाने वाले हार्मोन कॉर्टिसोल को नियंत्रित करती है। तनाव कम करने के साथ ही ब्लैक टी आपके मूड को भी ठीक रखती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेहत

ब्लैक टी पीने से स्ट्रोक का जोखिम भी कम रहता है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि नियमित तौर पर ब्लैक टी पीने से स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। अध्ययन कहते हैं कि जो व्यक्ति दिन में चार कप से ज्यादा ब्लैक टी पीता है उसे स्ट्रोक का खतरा 38 फीसदी कम रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें