ड्राई फ्रूट्स में आने वाले काजू को सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसे गुणों का खजाना भी कहते हैं, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-ई भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह एंटी एजिंग का भी काम करता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है और दिल की बीमारी भी दूर होती है। आइए जानते हैं काजू के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी और कौन-कौन से फायदे होते हैं...